फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When stopped from going in the forest way, the tourist ran the car

वन वे में जाने से रोका तो पर्यटक ने दौड़ा दी कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
When stopped from going in the forest way, the tourist ran the car
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मस्जिद के समीप वन वे में कार ले जाने पर पुलिस ने पर्यटक को रोका तो उसने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछाकर पर्यटक को माल रोड पर पकड़ लिया और कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

शाम चार बजे मल्लीताल मस्जिद चौराहे पर एक पर्यटक वन वे में गलत दिशा में कार ले जाने लगा। पुलिस ने कार पीछे कर सही दिशा में जाने को कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी और गाड़ी आगे बढ़ा दी। इस पर गाड़ी पड़ाव और पंतपार्क पुलिस चौकी के पास भी पुलिस ने रोका, लेकिन पर्यटक ने कार नहीं रोकी। एसआई हरीश सिंह ने बाइक से कार का पीछा किया। पुलिस को आता देख पर्यटक ने कार की स्पीड बढ़ा दी। माल रोड पर दरोगा ने उसे रोक लिया और कार चला रहे युवक को जमकर फटकार लगाई। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि कासगंज (यूपी) के कानपुरनगरिया न्योली निवासी अमन बिष्ट के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कोर्ट चालान किया और हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मास्क के लिए टोकने पर पुलिस से उलझे पर्यटक
नैनीताल। मल्लीताल में एसआई नितिन बहुगुणा ने बिना मास्क घूम रहे पर्यटकों को टोका तो वे उनसे ही उलझ गए। जब एसआई ने कार्रवाई की बात कही तो पर्यटकों ने हंगामा कर दिया। युवक पहुंच का हवाला देकर पुलिसकर्मियों से अभद्रता पर उतर आए। एसआई बहुगुणा ने पर्यटकों को पकड़कर कोतवाली में बैठा दिया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि अभद्रता करने वाले हापुड़ निवासी पर्यटक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed