फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When Dhoni got stuck in traffic jam on Mall Road

Nainital News: जब माल रोड पर जाम में फंस गए धोनी

Fri, 17 Nov 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
When Dhoni got stuck in traffic jam on Mall Road
 नैनीताल पहुंचे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी
नैनीताल। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार दोपहर पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल पहुंचे। इस दौरान वह कुछ देर के लिए माल रोड पर लगे जाम में फंस गए। पुलिस ने किसी तरह काफिल में शामिल उनके वाहन को जाम से निकलवाया। अगले दो दिन तक धौनी के नैनीताल में ठहरने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर को वह पत्नी साक्षी का जन्मदिन नैनीताल में ही मनाएंगे।
विज्ञापन




बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धोनी कुमाऊं भ्रमण पर हैं। शुक्रवार को वह अल्मोड़ा स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली से नैनीताल लौटे हैं। दोपहर ढाई बजे वह पत्नी और बेटी के साथ नैनीताल पहुंचे। जैसे ही उनके काफिले ने माल रोड पर प्रवेश किया, उस वक्त वाहनों का दबाव था। गाड़ियां धीमी रफ्तार से आगे की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान धोनी का काफिला भी यहां लगे जाम में फंस गया।
विज्ञापन


माल रोड पर प्रशंसकों की नजर धोनी पड़ी तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच कुछ लोगों उनके साथ फोटो खिंचवाने में सफल रहे जबकि कुछ ने ओटोग्राफ भी लिए। पुलिस ने किसी तरह वाहन जाम से निकालकर उन्हें सुरक्षित आगे बढ़ाया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बातचीत करनी चाही लेकिन उन्होंने बातचीत करने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने केवल इतना ही कहा कि उन्हें अपने पैतृक गांव पहुंचकर बहुत खुशी हुई है। बताया जाता है कि नैनीताल पहुंचने के बाद धोनी और उनकी पत्नी ने प्रसादा भवन स्थित कैफे हाउस में कॉफी पी। दोपहर में वह नैनीताल से लगभग सात से आठ किलोमीटर दूर पंगोट पहुंचे जहां उन्होंने नेस्ट कॉटेज में दोपहर का लंच किया। इस दौरान लोगों ने धोनी से मिलना चाहा लेकिन उन्होंने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों संग खिंचवाई फोटो

पहाड़पानी (नैनीताल)। महेंद्र सिंह धोनी नाटाडोल से वापसी में पहाड़पानी, धानाचूली होते हुए नैनीताल की ओर गए। धोनी ने पहाड़पानी-शहरफाटक मोटर मार्ग पर सैमगड़ में स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। धोनी को अपने बीच पाकर सभी ने फोटो खिंचवाने के साथ ओटोग्राफ लिया। क्षेत्र के दुकानदार सुरेश जोशी, रमेश मेलकानी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ वापस लौटते समय स्थानीय लोगों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि धोनी ने उनका हालचाल भी जाना। समाजसेवी रमेश मेलकानी ने बताया कि धोनी के आने से क्षेत्र को नई पहचान मिली है। सैमगड़ से नाटाडोल को जाने वाली चार किलोमीटर लिंक रोड की हालत खराब होने से उनके वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed