फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Went to fish, bomb exploded in hand

मछली मारने गया था, हाथ में फट गया बम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Went to fish, bomb exploded in hand
हल्द्वानी। जमरानी में मछली मारने गए एक व्यक्ति के हाथ में बुधवार की दोपहर तेज धमाके के साथ बम फट गया। इससे उसके दोनों हाथ उड़ गए और सीना भी छलनी हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

काठगोदाम गंगानहर निवासी रहमत अली (55) बुधवार की दोपहर रेता बजरी ढोने के लिए जमरानी गया था। बताया जा रहा है कि उसने दोस्तों के साथ जमरानी से मछली मारने की योजना बनाई। रहमत ने शीशी में बारूद, गंधक, पोटाश भरने के बाद रस्सी में आग लगा दी। बम बनने के बाद शीशी उसके हाथ में धमाके के साथ फट गई। विस्फोट में रहमत के दोनों हाथ उड़ गए। सीना छलनी हो गया। चेहरे पर भी शीशी और कंकरीट से चोट लग गई। छोटे भाई हसमत ने बताया कि रहमत के सीने की हड्डी टूट गई है। रहमत के साथियों के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

भीमताल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि जमरानी क्षेत्र में मछली का शिकार करते समय विस्फोटक सामग्री के ब्लास्ट होने से युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा कि घायल के सही होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed