{"_id":"6ab6d5f008bb7e0cfb02b034","slug":"weather-turns-again-heavy-rain-likely-in-mountainous-districts-today-and-tomorrow-nainital-news-c-337-1-shld1032-137232-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम: आज और कल पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम: आज और कल पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना
Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानसून अभी गया नहीं है और मौसम एक बार फिर खराब होने लगा है। सुबह से बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। शुक्रवार दोपहर काठगोदाम की ओर हल्की बारिश हुई। अगले दो तीन दिन पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार रात से ही मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 26 सितंबर को पर्वतीय जिलों नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर आदि जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। 27 सितंबर को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 28 सितंबर से बारिश में कमी देखने को मिल सकेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. चंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मानसून अब विदाई की ओर है और जाते हुए अभी यह पानी बरसाएगा। अगले दो तीन दिन तक बारिश के आसार बने हैं।