फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water will be available according to the roster

रोस्टर के हिसाब से मिलेगा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water will be available according to the roster
हल्द्वानी। जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट को गौला से मिलने वाले पानी में सिल्ट आने की वजह से शहर की पेयजल आपूर्ति दस दिन बाद भी पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी है। इस वजह से नैनीताल रोड पॉलीशीट, टेड़ी पुलिया, जजी, आवास विकास, सुभाषनगर, बरेली रोड, दमुवाढूंगा, बिठौरिया, बमौरी, पीलीकोठी, लालडांठ, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठघरिया, हिम्मतपुर मल्ला- तल्ला, भगवानपुर समेत कई इलाकों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। नलकूप से सप्लाई वाले इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठीक हो रही है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण बीती 18 अक्तूबर को गौला से जलसंस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। 20 अक्तूबर से गौला से फिल्टर प्लांट को पानी मिलना शुरू हो गया मगर तब से पानी में सिल्ट अधिक मात्रा में आ रही है। इस कारण फिल्टर प्लांट केवल 50 फीसदी ही काम कर पा रहा है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि गौला के पानी के साथ सिल्ट आने के कारण पेयजलापूर्ति में समस्या आ रही है। फिल्टर प्लांट से जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होती है, उन इलाकों में रोस्टर के हिसाब से पानी की आपूर्ति की जाएगी। रोस्टर तैयार कर लिया गया है, इसे आज से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed