फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water level of lakes is falling due to lack of rain and snowfall in nainital

Uttarakhand: बारिश-बर्फबारी न होने से बढ़ी चिंता, भीमताल, नैनीझील समेत अन्य झीलों का गिरा गजलस्तर

Tue, 09 Jan 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

बारिश और बर्फबारी नहीं होने से नैनीताल में झीलों के गिरते जलस्तर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल और नैनीझील का जलस्तर गिरने लगा है।

विज्ञापन
Water level of lakes is falling due to lack of rain and snowfall in nainital
नैनीताल

विस्तार

बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पानी से लबालब रहने वाली भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल और नैनीझील का जलस्तर गिरने लगा है। जलस्तर गिरने से झील के किनारे साफ नजर आने लगे हैं। झीलों के गिरते जलस्तर के कारण पर्यटन कारोबारियों, किसानों की चिंता बढ़ने के साथ सिंचाई विभाग और जल संस्थान की चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


भीमताल झील की सुंदरता को निहारने के साथ ही सैलानी झील में स्थित एक्वेरियम देखने के लिए भी पहुंचते हैं। सैलानियों से भीमताल से हर साल दो करोड़ से अधिक का पर्यटन कारोबार होता है। नैनीझील की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पीने की पानी की सप्लाई भी नैनीझील से होती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- दबंगों से डरी पुलिस!: चौकी इंचार्ज को जड़ा घूंसा और की धक्कामुक्की, इस वजह से युवती समेत तीन को लाए थे कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच वर्षों में आठ जनवरी का जलस्तर
साल    भीमताल झील    सातताल    नौकुचियाताल       नैनीझील
2024     39.8 फुट      13 फुट        12.7 फुट           7 फुट छह इंच
2023    42 फुट           14फुट         14.40 फुट        7 फुट साढ़े नौ इंच
2022    43.8 फुट        15.9फुट      15.7 फुट           9 फुट साढे़ तीन इंच
2021    40.9 फुट        15.4 फुट      12.6 फुट          5 फुट साढ़े सात इंच
2020    44.8 फुट        14फुट           15.4 फुट          5 फुट सात इंच

पिछले साल भी जनवरी में नहीं हुई थी बारिश
हल्द्वानी में जनवरी का पहला हफ्ता 2022 और 2023 में भी बगैर बारिश के ही रहा। पिछले साल 2023 में 13 जनवरी को मात्र 3.8 एमएम बारिश हुई थी। इस बार अभी तक बारिश नहीं हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार भी नौ जनवरी को पर्वतीय जिलों में कहीं कही हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed