{"_id":"6893c1fe9ade9d19c30c8764","slug":"water-is-not-available-in-potato-field-since-last-one-month-haldwani-news-c-238-1-ntl1005-117307-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आलूखेत में पानी एक माह से नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आलूखेत में पानी एक माह से नहीं मिल रहा पानी
Thu, 07 Aug 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। ग्राम सभा गेठिया के आलूखेत तोक में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। डीएम वंदना ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को समस्या को समाधान कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि करीब एक माह से उनके गांव को पानी नहीं मिल रहा है। लो प्रेशर के कारण कई घरों को पानी नहीं मिल पाता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग का कहना है कि एक स्थान पर जाली टूटने की समस्या से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग की ओर से जाली लगाने का काम किया गया है लेकिन समस्या दूर नहीं हो पा रही है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन