फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Warrant of someone else, policemen entered another's house late at night

वारंट किसी और का, देररात दूसरे के घर में घुसे पुलिस वाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Warrant of someone else, policemen entered another's house late at night
वारंट किसी और का, देररात दूसरे के घर में घुसे पुलिस वाले
विज्ञापन

- आरोप, दीवार कूदकर घर की खिड़कियां और दरवाजों पर मारे डंडे
- सीओ बोले, गलतफहमी में घुसे थे पुलिसकर्मी, अब किया है आगाह
संवाद न्यूज एजेंसी
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता काररोड निवासी एक ठेकेदार के घर में रविवार की आधी रात को दीवार फांदकर पुलिसकर्मी घुस गए। इस घटना के बाद ठेकेदार और उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को अव्यवहारिक बताते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत की है।
बिंदुखत्ता कार रोड निवासी ठेेकेदार जगपाल राणा ने सीओ शांतनु पाराशर को बताया कि रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे दीवार फांदकर पांच छह पुलिसकर्मी उनके घर में घुस आए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनकी छत में जाकर दरवाजे और खिड़कियों पर जोर जोर से डंडे मारे।
विज्ञापन

गृहस्वामी जगपाल राणा और उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से आधी रात को आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी वारंट के सिलसिले में आए हैं। जब वारंटी का नाम पूछा गया तो उन्होंने किसी अन्य का नाम बताया। ठेकेदार राणा ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से परिजन भयभीत है। उन्होंने सीओ को बताया कि उनके घर में सीसीटीवी भी लगे हैं, जिस पर सीओ ने पीड़ित ठेकेदार को समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- ठेकेदार जगपाल राणा के मिलते जुलते नाम से संबंधित एक व्यक्ति का वारंट निकला था। गलतफहमी के चलते पुलिसकर्मी जगपाल राणा के घर में घुस गए थे। संबंधित पुलिसकर्मियों को आगाह किया है कि भविष्य में पूरी छानबीन के बाद ही किसी के घर में प्रवेश करें। - सीओ शांतनु पाराशर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed