फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Waiting for the needle of hope to move on the land of HMT

Nainital News: एचएमटी की भूमि पर उम्मीद की सुई के चलने का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the needle of hope to move on the land of HMT
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित एचएमटी की भूमि राज्य को मिले महीनों गुजर गए हैं लेकिन अब तक यहां अपेक्षा और उम्मीदों की सुई के चलने का इंतजार है। इस भूमि पर क्या बनेगा? इसको लेकर सवाल बना हुआ है। मामले में प्रगति के तौर पर केवल जिला प्रशासन के सर्वे की बात कही जा रही है। वहीं, जनप्रतिनिधि दावा कर रहे हैं कि जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


रानीबाग एचएमटी फैक्टरी 2016 में बंद हो गई थी। पिछले साल केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने एचएमटी की 45.33 एकड़ भूमि 72 करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये के रिजर्व प्राइज पर उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की थी। इस भूमि पर लंबे समय से नई विकास योजनाओं की संभावनाओं को लेकर बातचीत हो रही थी। पिछले वर्ष नवंबर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी फैक्टरी का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने मास्टर प्लान बनाकर क्षेत्र के विकास की बात कही थी लेकिन अभी तक संबंधित भूमि पर विकास योजना के ढांचे के स्वरूप की बात सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन


सर्वे कर रिपोर्ट बनाई गई

जिला प्रशासन की तरफ से अब तक प्रकरण में सर्वे कराने की बात सामने आई है। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि संबंधित भूमि के क्षेत्रफल, भवनों की संख्या, उनकी स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर डीएम कार्यालय भेजी गई थी। डीएम धीराज गर्ब्याल का कहना है कि रिपोर्ट को शासन को भेजा जा चुका है। इस संबंध में कार्रवाई शासन स्तर से हो रही है। दूसरी तरफ वन विभाग ने एचएमटी को भूमि दी थी, वह वापस मिल चुकी है। वनाधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि में एक हिस्से में नर्सरी विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिनी सिडकुल बनाने की चर्चा

हल्द्वानी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संबंधित भूमि पर सकारात्मक प्रगति होने की बात कह रहे हैं। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा का कहना है कि रानीबाग एचएमटी फैक्टरी में मिनी सिडकुल बनाने की योजना है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई चल रही है। रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट का कहना है कि भूमि राज्य को मिल चुकी है। इस मामले को सीएम स्वयं देख रहे हैं। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed