{"_id":"35983a3756fca4866411842fc5258dda","slug":"volleyball-competition-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी ने जमाया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी ने जमाया ट्राफी पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 14 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग के सहयोग से प्रथम अंतर सर्किल वालीबाल प्रतियोगिता के तहत हल्द्वानी ने रामनगर को 25-21 और 25-17 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी सेंथिल अबुदई ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सीओ हरीश सती और प्रतिसार निरीक्षक गोविंद सिंह नबियाल थे। निर्णायक सुखदेव टम्टा व महेश कुमार, स्कोरर शहनबाज व कमलेश भट्ट तथा उद्घोषक नरेश गिरी थे। इस दौरान वीरेंद्र लोधियाल, जगत सिंह सामंत, आनंद राणा, नरेश चौहान, जसविंदर सिंह आदि थे। बतो दें कि प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन