फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Viral fever patients increased in Nainital

नैनीताल में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased in Nainital
नैनीताल। नैनीताल में ठंड बढ़ने के साथ वायरल फीवर के साथ सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना दो सौ मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। इससे ओपीडी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से नैनीताल में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद कोहरा छा जा रहा है। मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम के साथ वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रोजाना अस्पताल में लगभग 500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल फीवर के हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द, सांस की बीमारी और पेट दर्द से भी लोग परेशान हैं। बताया कि बुजुर्ग सुबह शाम ठंड में टहलने से बचें। गर्म कपड़े पहनने के साथ धूप में बैठें।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार से पीड़ित 200 मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों को दवा के साथ जरूरी सलाह भी दी जा रही है। लोग पौष्टिक आहार लें और बाहर के खाने से बचें। गुनगुने पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमएस दुग्ताल वरिष्ठ फिजिशियन, बीडी पांडे अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed