{"_id":"67ec53dcb8a1a06ab1068b1b","slug":"vip-number-0001-sold-for-rs-405-lakh-haldwani-news-c-8-1-hld1044-537724-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वीआईपी नंबरों में शामिल 0001 बिका 4.05 लाख में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वीआईपी नंबरों में शामिल 0001 बिका 4.05 लाख में
Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीआईपी का अहसास कराने वाले वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबरों में शामिल 0001 ने सबसे ज्यादा चार लाख पांच हजार में बिककर सबको स्तब्ध कर दिया है। हालांकि इतनी ही न्यूनतम बोली वाले 0786 नंबर के लिए एक भी खरीदार सामने नहीं आया। नंबर 0001 जितने रुपये में बिका, उतने में तो एक और छोटी कार आ जाएगी।
नैनीताल जनपद में एपी के बाद अब एक्यू सीरीज चल रही है। इस सीरीज के 9999 नंबर में से करीब डेढ़ सौ नंबर ऐसे हैं, जिन्हें विभाग ने 25 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की बोली के लिए अलग कर लिया था। एक लाख रुपये के लिए दो ही नंबर तय हुए थे। बाकी चुनिंदा नंबरों में से सबसे ज्यादा रकम की बोली 0009 के लिए लगी। यह नंबर 3,21,000 रुपये में नीलाम हुआ। इसके बाद 007 नंबर 2,12,000 रुपये, 0003 नंबर 80,000 रुपये और 0005 नंबर 43000 रुपये में बिका। ये सभी नंबर चार पहिया वाहनों के लिए खरीदे गए। इन सभी चुनिंदा नंबरों के लिए कुल 19 लोगों ने नीलामी में भाग लिया और 13.87 लाख की आय हुई।
-- -- -- -- -- -- --
नंबरों की बोली 31 मार्च तक लगाई गई। अब इन नंबरों को आवंटित करने का कार्य चल रहा है। जो खरीदार नीलामी में दिए गए नंबर नहीं लेंगे, उनका डिमांड ड्राफ्ट विभाग जब्त करेगा। अन्य नंबरों को अब संबंधित को दिया जाना है। जिन नंबरों की बोली नहीं लगी है, उन्हें भी जल्द ही दोबारा से ऑनलाइन खोला जाएगा। -संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
इन नंबरों की भी लगी बोली
नंबर - न्यूनतम रकम - इतने रुपये में बिके
9999 - 25000 - 38000
0002 - 25000 - 26000
0004 - 25000 - 25000
4444 - 25000 - 25000
3333 - 25000 - 27000
1111 - 25000 - 28000
7777 - 25000 - 35000
0008 - 25000 - 39000
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दस हजार के नंबरों की भी लगी बोली
दस हजार के नंबरों की सीरीज की भी बोली लगी। इसमें 0011, 0777, 0101, 0099, 9000, 0999 शामिल हैं। इसमें केवल 0999 की बोली ही सबसे ज्यादा 38000 रुपये की लगी। शेष की बोली 10 से 11 हजार में लगी।