{"_id":"657a12508029d4a1d70768fa","slug":"villagers-will-keep-dhela-jhirna-gate-closed-today-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1762-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज ग्रामीण बंद रखेंगे ढेला-झिरना गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज ग्रामीण बंद रखेंगे ढेला-झिरना गेट
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विभिन्न मागों को लेकर ग्रामीण आज ढेला और झिरना गेट को बंद कर धरना देंगे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक दिगांथ नायक का कहना है कि दोनों गेट पर जंगल सफारी सुचारु रहेगी।
किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने बताया कि बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच कॉर्बेट प्रशासन की नाकामी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा के चलते लोगों ने शाम होते ही घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। बाघ के हमले में घायल व्यक्ति का इलाज मुफ्त करने, मौत पर 25 लाख का मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर वे आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में आज ढेला-झिरना गेट पर दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा। उत्तराखंड जन अधिकार संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।