फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers showed the mirror to the responsibilities by making a wooden bridge

लकड़ी का पुल बनाकर ग्रामीणों ने दिखाया जिम्मेदारों को आईना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers showed the mirror to the responsibilities by making a wooden bridge
झड़गांव में ग्रामीणों की ओर से बनाया गया लकड़ी का पुल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
पतलोट (नैनीताल)। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों को झड़गांव और मटेला के ग्रामीणों ने लकड़ी का पुल बनाकर ग्रामीणों की एकजुटता का आइना दिखाया है। साथ ही लोनिवि और जनप्रतिनिधियों के लिए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गांव और मटेला के ग्रामीण सालों से क्षेत्र में बहने वाले गधेरे में पुल के निर्माण की मांग सांसद, मंत्री, विधायक ओर प्रशासनिक अधिकारियों से करते आ रहे थे लेकिन जिम्मेदार उनकी मांगों को दरकिनार करते रहे। इस पर ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए श्रमदान के जरिए लकड़ी का पुल बना दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी मोहन रूवाली ने बताया कि पुल के बनने से अब ग्रामसभा झड़गांव, मटेला, पोखरी, तल्ली पोखरी, मल्ला झड़गांव, गरगड़ी मल्ली, गरगड़ी तल्ली को जोड़ेगा। इससे ग्रामीणों को गधेरे को पार कर जान हथेली में रखकर सफर तय नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण को लेकर लोनिवि की ओर से पूर्व में सर्वे भी किया गया था, जो पूरा नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन भट्ट, मटेला प्रधान शिव सिंह मटियाली, बीडीसी सदस्य मुन्नी देवी, कमल भट्ट, भुवन भट्ट, पूरन भट्ट, पूरन चंद्र रूवाली ने स्थायी पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed