फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers protest against inspection of under-construction school

Nainital News: निर्माणाधीन स्कूल की जांच के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against inspection of under-construction school
भवाली/मुक्तेश्वर(नैनीताल)। रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने बुधवार को जिला प्रशासन के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ नथुवाखान में धरना-प्रदर्शन किया। लाखन नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी पुष्पा नेगी के जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की सूचना के बाद से राजनीतिक दबाव में प्रशासन की ओर से उनका और पत्नी का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को नथुवाखान में उनके निर्माणाधीन विद्यालय की जांच करने तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पहुंचे थे। इस पर बड़ी संख्या में नेगी समर्थक वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लाखन नेगी ने कहा कि पत्नी की जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी के बाद से उन्हें और पत्नी को धमकाने के साथ राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नेगी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को भी अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकाया जा रहा है। यहां ग्रामीणों के विरोध के आगे प्रशासन के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि विद्यालय की जमीन को लेकर शिकायत आई थी। इसको लेकर बुधवार को तहसीलदार अपनी टीम के साथ रूटीन जांच के लिए गए हुए थे लेकिन भवन स्वामी ने जांच नहीं करने दी। राजकीय कार्यों में बाधा पैदा की गई है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed