{"_id":"690d04e23cbaa5147405f8b3","slug":"villagers-held-officials-accountable-by-irrigating-crops-with-tankers-nainital-news-c-418-1-shld1006-844-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैंकरों से फसलों की सिंचाई कराकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैंकरों से फसलों की सिंचाई कराकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिखाया आईना
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। चार साल से बेतालघाट ब्लॉक के गांवों की क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के अभी तक सही नहीं हो पाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार तिवारी गांव में टैंकरों की मदद से फसलों की सिंचाई करके विभाग के अधिकारियों और सरकार को आईना दिखाया। साथ ही सिंचाई विभाग और सरकार के लिए नाराजगी जाहिर कर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार रजत जयंती समारोह मना रही है। वहीं बेतालघाट क्षेत्र में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को अभी तक पूरी तरह सही तक नहीं कराया जा सका है। इसके चलते किसानों की फसलें खेतों में सूखने लगी है। साथ ही किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की आजीविका बढ़ाने के दावे भी धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा अगर गेहूं की बुआई के लिए समस्त नहरों को 15 नवंबर तक सही नहीं कराया और पानी चालू नहीं किया गया तो सरकार और विभागीय अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी, ग्राम प्रधान तिवारी गांव हिमांशु जोशी, ग्राम प्रधान तल्लीपाली उमेश चंद्र खंडूरी, पान सिंह, लीलाधर खंडूरी, सुरेश आर्य, बाला दत्त खंडूरी, उर्वा दत्त खंडूरी, ठाकुर सिंह, हयात सिंह, पदम सिंह, देव सिंह, प्रेम सिंह, पूरन चंद्र खंडूरी आदि मौजूद रहे। संवाद