फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers coming out of their houses after bursting with fireworks due to fear of leopard

Nainital News: तेंदुए की दहशत पर आतिशबाजी कर घर से बाहर आ रहे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers coming out of their houses after bursting with fireworks due to fear of leopard
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में बीते एक माह से तेंदुओं के आबादी क्षेत्रों में आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण आतिशबाजी कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मझेड़ा, व्यासी, लोहली, धारी, कफुल्टा, गरजोली, जोग्याडी, जजुला, पाडली आदि गांवों में तेंदुआ लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। तेंदुआ ग्रामीणों के पालतू पशुओं को भी निवाला बना रहा है। इधर, अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के काकड़ीघाट में कुछ दिनों से तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। काकड़ीघाट निवासी संदीप पांडे ने बताया कि रोजाना शाम होते ही तेंदुआ घरों के आगे दिखने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। कहा कि ग्रामीण घर से बाहर निकलने के लिए पटाखे फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed