{"_id":"6674be8120fc74c29b01e049","slug":"villagers-angry-over-carcasses-of-meat-entering-canal-ramnagar-news-c-302-1-kdg1001-100611-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नहर में मांस के लोथड़े आने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नहर में मांस के लोथड़े आने से ग्रामीणों में रोष
Fri, 21 Jun 2024 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते ग्रामीण
कालाढूंगी। चकलुवा के ग्रामीणों बृहस्पतिवार को कालाढूंगी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों की ओर से क्षेत्र में आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ईद के दिन चकलुवा क्षेत्र में बहनी वाली सिंचाई नहर में मांस के लोथड़े आए। ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी को वे लोग सिंचाई के अलावा ग्रामीण नहाने-धोने और जानवरों को पानी पिलाने में उपयोग में लाते हैं।
सिंचाई नहर में मांस के लोथड़े आने से ग्रामीणों में रोष है। एसआई रमेश पंत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, विनोद बुढ़लाकोटी, गुड्डू चौहान, कमलेश देऊपा, सचिन मेहरा, हरीश मेहरा, मदन देऊपा, महेंद्र बिष्ट, दीपू बुढ़लाकोटी, रमेश जोशी, पूरन मेहरा, अजय मेहता आदि थे। संवाद