फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Verification work completed in Haida Khan, camp to be held in Pistola from today

Nainital News: हैड़ाखान में सत्यापन का कार्य पूरा, आज से पस्तोला में लगेगा कैंप

Sat, 28 Sep 2024 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Verification work completed in Haida Khan, camp to be held in Pistola from today
हल्द्वानी। जमरानी प्रभावितों के बैंक खाता सत्यापन के लिए हैड़ाखान में आयोजित कैंप संपन्न हो गया है। अब तक 593 प्रभावितों के खाता सत्यापित हो चुके हैं। शुक्रवार को तिलवाड़ी के 37, उडवा के 20, मुरकुडिया के 56 और पस्तोला के 11 प्रभावितों के खाते सत्यापित किए गए।
विज्ञापन

दस्तावेज में नाम ना चढ़ने के कारण कई प्रभावितों के खाते सत्यापित नहीं हो पाए हैं। उन्हें दस्तावेज पूरे करने के बाद सत्यापन की कार्यवाही में भाग लेने को कहा गया है। शनिवार से पस्तोला गांव में प्रभावितों के खाता सत्यापन के लिए दो दिन कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से पनियाबोर में कैंप लगाया जाएगा। जमरानी परियोजना इकाई के उपमहाप्रबंधक ललित बिष्ट ने बताया कि जो प्रभावित बाहर निवास करते हैं, वह सत्यापन के लिए आने की जल्दीबाजी ना करें। सत्यापन की कार्यवाही लंबी चलेगी। ग्रामीण स्तर पर सहूलियत के लिए कैंप लगाए गए हैं। ग्रामीण स्तर पर कार्यवाही पूरी होने के बाद में जमरानी कार्यालय में उपस्थित होकर भी सत्यापन करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed