फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Year 2021 in uttarakhand news : Vehicles will not run on Mall Road afternoon on December 31st

New Year 2021: नैनीताल में 31 दिसंबर को दोपहर बाद माल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन

Wed, 30 Dec 2020 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
New Year 2021 in uttarakhand news : Vehicles will not run on Mall Road afternoon on December 31st
नैनीताल में पार्किंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

31 दिसंबर के दिन दोपहर बाद नैनीताल की माल रोड में वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। यही नहीं शहर में भीड़ बढ़ने पर बाहर से आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंग पर ही रोक लिया जाएगा। वहां से पर्यटक शटल सेवा से नैनीताल पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि हर साल 31 दिसंबर को हजारों सैलानी जश्न मनाने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं, इससे नैनीताल की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर जाती है। इससे यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि अधिकारियों ने 31 दिसंबर को देखते हुए नैनीताल की यातायात व्यवस्था का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Year 2021: औली- नैनीताल में पर्यटकों पैक हुए होटल, बर्फबारी का इंतजार, मसूरी में 20 फीसदी बुकिंग कैंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में भीड़ बढ़ने की स्थिति में यदि नगर के पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हो जाते हैं तो बाहर से आने वाले वाहनों को नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। वहां उतरने वाले सैलानियों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल तक लाने और ले जाने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा नैनीताल शहर की अंदरूनी यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह वन वे रहेगी। अपर माल रोड में वाहनों की आवाजाही दोपहर दो बजे से बंद कर दी जाएगी, जबकि लोअर माल रोड में वाहनों का आवागमन वन वे जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे में मल्लीताल की ओर से आने वाले वाहन वाया राजभवन से होकर तल्लीताल की ओर आएंगे।


नैनीताल के अधिकांश बडे़ होटल 31 को पैक
कोरोना संक्रमण के बावजूद 31 दिसंबर के लिए नैनीताल के अधिकांश बड़े होटल पैक हो चुके हैं। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि नगर के अधिकांश बड़े होटलों ने ट्रैवल्स समेत अन्य कंपनियों से 31 दिसंबर की रात की अग्रिम बुकिंग कर ली है।

मध्यम होटलों में एडवांस बुकिंग नहीं हुई है और वह एडवांस बुकिंग ले भी नहीं रहे हैं। पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे होटल व्यवसायी मौके की नजाकत को देखते हुए होटलों के कमरे लगाते हैं। यानी भीड़ अधिक हुई तो कमरों के रेट भी अधिक। बताया कि ऐसे होटल मालिक भी अपने होटल पैक होने की बात कह रहे हैं, जबकि वह जानबूझ कर कमरे नहीं लगा रहे हैं, ताकि 31 दिसंबर की रात तक कमरों की मनमानी कीमत ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed