फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles parked in front of CHC are causing trouble

Nainital News: सीएचसी के सामने खड़े वाहन बन रहे परेशानी का सबब

Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in front of CHC are causing trouble
किच्छा। सीएचसी के सामने कोतवाली रोड पर अवैध रूप से खड़े हो रहे वाहन न केवल आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं बल्कि आपात हालत में यहां से निकलने वाली एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड के लिए अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली जाने वाले मार्ग पर सबसे पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप निबंधक कार्यालय, दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति, तहसील, एसडीएम कार्यालय, कोतवाली व नगरपालिका कार्यालय आते हैं। यह मार्ग नगर का सर्वाधिक व्यस्ततम मार्ग है। वीआईपी के आने जाने के बावजूद इस मार्ग पर अव्यवस्था का साम्राज्य फैलता जा रहा है। सीएचसी के अंदर पार्किंग होने के बाद भी अस्पताल के सामने दिन भर बाइकों का तांता लगा रहता है। इससे आगे उप निबंधक कार्यालय व एसडीएम कार्यालय के सामने चौपहिया वाहनों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

ऐसे में अक्सर जब आपात स्थिति में एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती जाती है तो वाहन चालक यहां पर सायरन बजाते रहते हैं। कोतवाली करीब होने के बाद भी पुलिस यहां पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुलदीप यादव ने बताया कि उन्होंने कोतवाल में मौखिक सूचना दी है। वहीं सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि उन्हें यह शिकायत एसडीएम कार्यालय से भी मिली है। कहा कि शुक्रवार से एक अभियान चलाकर यहां खड़े होने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed