{"_id":"67784aba72b3a15098095543","slug":"vehicle-pressure-increased-traffic-jam-continued-in-nainital-nainital-news-c-238-1-shld1020-110835-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वाहनों का दबाव बढ़ा, नैनीताल में लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वाहनों का दबाव बढ़ा, नैनीताल में लगता रहा जाम
Sat, 04 Jan 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। दिन में लोअर मॉलरोड से चीनाबाबा तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, कैंची की ओर से आते ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में पुलिस फोर्स की कमी के चलते परेशानी सामने आई।
बता दें कि बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था सामान्य होने और पर्यटकों की संख्या कम होने पर शाम को नगर में लगाई बाहरी फोर्स को भेज दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को नैनीताल में फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। नगर में मौजूद पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करने की कोशिश की, लेकिन यातायात सामान्य होने काफी समय लगा। हालांकि शाम को यातायात सामान्य हो गया था। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को अचानक भीड़ बढ़ने से दिक्कतें हुई, लेकिन मौजूद पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली। बताया कि अस्थायी पार्किंग स्थलों पर यातायात नहीं रोका गया, जिससे शहर में वाहनों की कतार लग गई। कैंची क्षेत्र से नैनीताल में ट्रैकिफ का ज्यादा फ्लो रहा।