{"_id":"5e065b1c8ebc3e8803060eed","slug":"uttarkashi-became-fotball-champion-haldwani-news-hld3672733168","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के समा?
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच उत्तरकाशी और नैनीताल के बीच हुआ, इसमें उत्तरकाशी ने नैनीताल को 4-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम की।
जिला खेल स्टेडियम हल्द्वानी में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। श्रीष्टी के एक, दीपिका के दो और अदिति के एक गोल की बदौलत उत्तरकाशी की टीम ने चार गोल किए, जबकि नैनीताल की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। इसी के साथ उत्तरकाशी ने ये प्रतियोगिता जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी डीएस पंवार ने विजेता टीम को पांच हजार रुपये की नकद राशि और ट्राफी दी। विशिष्ट अतिथि पवनप्रीत सिंह ने उपविजेता टीम को तीन हजार रुपये और ट्राफी दी। इस दौरान अख्तर अली, आरिफ अली, जीवन सिंह, निकिता असवाल, हेमा पंत, राकेश, तनवीर, प्रियंका रावत आदि थे।