{"_id":"691647a9257d4c4a7606c91d","slug":"uttarayan-fair-will-be-held-on-completion-of-25-years-of-statehood-haldwani-news-c-337-1-shld1032-127257-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राज्य बनने के 25 साल पूरे होने पर भव्य होगा उत्तरायणी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राज्य बनने के 25 साल पूरे होने पर भव्य होगा उत्तरायणी मेला
Fri, 14 Nov 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से हर वर्ष संपन्न होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्थान मंच में अध्यक्ष खड़क सिंह बगड्वाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष होने वाले मेले को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि उत्थान मंच पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था है और लोगों को इससे बहुत अपेक्षाएं हैं। संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार उत्तरायणी मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी पर्वतीय क्षेत्र होने वाले मेले को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने की बात कही है। सचिव देवेंद्र तोलिया ने बताया कि मेला सात जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा। मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए जनता से आगे आने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा सम्मल, धरम सिंह बिष्ट, चंद्र शेखर परगाई, संदीप भैसोड़ा, रितिक आर्या, बृजमोहन बिष्ट, कमल किशोर, नरेंद्र सिंह बगडवाल आदि मौजूद रहे। संवाद