{"_id":"67a7b5dfe7e9b5078205deef","slug":"uttarakhandi-culture-will-be-seen-in-the-rest-house-of-dhikala-zone-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-105897-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढिकाला जोन के रेस्ट हाउस में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढिकाला जोन के रेस्ट हाउस में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति
Sun, 09 Feb 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेस्ट हाउस में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक दिखेगी। रेस्ट हाउसों का नवीनीकरण किया जा रहा है और उनमें पहाड़ी संस्कृति की झलक देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ढिकाला परिसर में ऐपण के जरिये साज-सज्जा की जा रही है।
पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि ढिकाला स्थित हडमैंट रेस्ट हाउस के छह कमरों में से दो कमरों का नवीनीकरण किया जा चुका है। इसके अलावा ढिकाला में परिसर में मौजूद 18 अन्य कमरों को भी रिनोवेट किया जा रहा है। सीटीआर प्रशासन ने अन्य कमरों को मार्च के बाद नवीनीकरण करने की योजना बनाई है। इसके अलावा ढिकाला परिसर में भी ऐपण की कलाकृतियों से सजाया जा रहा है, ताकि यहां पर आने वाले सैलानी पहाड़ी संस्कृति से रूबरू हो सकें। संवाद