फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Today News: Kumaon News

Morning News: उत्तराखंड में काला रहा सोमवार, एक चिंगारी ने किया लाखों का नुकसान; पढ़िए कुमाऊं की खबरें

Tue, 11 Jun 2024 08:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

हल्द्वानी के कुंवरपुर गौलापार क्षेत्र में एक युवती पर कमेंट करने पर ऑटो चालक, उसके साथी और युवती के परिजनों की बीच मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया।  बनभूलपुरा थाने के सामने रजाई-गद्दों की दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Today News: Kumaon News
Haldwani fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- हल्द्वानी के कुंवरपुर गौलापार क्षेत्र में एक युवती पर कमेंट करने पर ऑटो चालक, उसके साथी और युवती के परिजनों की बीच मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया। चालक शीशे के पैसे मांगने के लिए साथी के साथ युवती के घर पहुंच गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

Haldwani: युवती पर कमेंट करने पर मारपीट, परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ा; दूसरे दिन शीशे के पैसे मांगने पर बवाल
विज्ञापन

 

2- बनभूलपुरा थाने के सामने रजाई-गद्दों की दुकान में आग लग गई। घटना से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दमकल टीम ने तीन फायर टेंडर की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। अग्निकांड में रजाई-गद्दे, रुई और 10 हजार की नकदी जल गई।
हल्द्वानी में हादसा: वेल्डिंग की एक चिंगारी से रजाई-गद्दों की दुकान जली, ऐसे चल रहा था कारोबार; भारी नुकसान
 

3- रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के हरचानोली के पास रविवार रात पिकअप के खाई में गिरने से दो और लोगों की मौत हो गई। घटना के वक्त एक लोग की मौत हो गई थी। हादसे में 15 लोग घायल हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बेतालघाट के बाद हल्द्वानी के एसटीएच ले जाया गया। जहां उमेद सिंह (58) पुत्र टीका सिंह निवासी नैनीचक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी बोहरा (15) पुत्री भगवत सिंह निवासी खैराली बंगा और कंचन (16) पुत्री पृथ्वीपाल निवासी पल्सों की हल्द्वानी हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
Road Accident: रविवार की वो काली रात...पिकअप हादसे में दो और लोगों की मौत, इस वजह से हुआ एक्सीडेंट; 15 घायल
 
विज्ञापन

4- हल्द्वानी में जून में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी उमस भरी गर्मी रही और शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस, 16 प्रतिशत नमी और 9.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से हवाएं चलीं। इस साल 31 मई को पारा 43.6 डिग्री पहुंचा था जो अब तक सर्वाधिक है।
Uttarakhand Weather: पारा 42 डिग्री पार, इस साल जून में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; इतने दिन और सताएगी उमस
 

5- कैंचीधाम में 15 जून को लगने वाले मेले में यदि किसी भक्त की अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद हेलीसेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जाएगा। यह बात राज्य अतिथि गृह के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों से कही।
Kainchi Dham Mela: तैयारियां शुरू, मेले में भक्त की बिगड़ी तबीयत तो हेलीसेवा से भेजा जाएगा हायर सेंटर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed