{"_id":"6534d5fa5300476f2c0322e6","slug":"uttarakhand-police-facebook-id-hacked-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Police: साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप, हटाई डीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Police: साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप, हटाई डीपी
Mon, 23 Oct 2023 03:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:21 PM IST
सार
साइबर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने तुरंत अपनी फेसबुक आईडी की डीपी को बदली।
विज्ञापन
breaking news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों ने उत्तराखंड पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज ही हैक कर चुनौती दे डाली। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां महिला की अश्लील तस्वीर लगा दी। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम के सदस्य की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें एसटीएफ और साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज दोपहर को अचानक बदला हुआ नजर आया। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक महिला की अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। इससे पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम ने इस पेज पर कंट्रोल लिया और डिस्प्ले पिक्चर के स्थान पर फिर से पुलिस का लोगो वाली तस्वीर लगा दी।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है। इस मामले में सोशल मीडिया टीम के कांस्टेबल हिमांशु डंगवाल की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार किसी ने इस पेज की एक्सेस हासिल कर यह काम किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में साइबर थाना पुलिस को तत्काल टीम गठित कर गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज...पढ़ें साक्षात्कार
अपराधियों ने पहले डीजीपी की आईडी भी बनाई थी
पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की है।