फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police made a plan to avoid the problem of traffic jam on weekends in nainital

Nainital: आज और कल बदलेगा रूट, वीकेंड पर जाम की समस्या से बचने के लिए पुलिस ने उठाया कदम; यह होगा नया प्लान

Sat, 11 May 2024 06:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 11 May 2024 06:48 AM IST
सार

Nainital: पुलिस ने वीकेंड पर नैनीताल, भीमताल, भवाली और मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों के लिए जा रहे पर्यटकों, आमजनमानस और वाहन चालकों के लिए शनिवार और रविवार का यातायात प्लान जारी किया है। 

विज्ञापन
Police made a plan to avoid the problem of traffic jam on weekends in nainital
जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस-प्रशासन ने वीकेंड पर नैनीताल, भीमताल, भवाली और मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों के लिए जा रहे पर्यटकों, आमजनमानस और वाहन चालकों के लिए शनिवार और रविवार का यातायात प्लान जारी किया है। वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल जाएंगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर प्रदेशभर में हंगामा, कुमाऊं के वकील विरोध में...तो गढ़वाल के पक्ष में

विज्ञापन

■ बरेली रोड से नैनीताल/भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
■ रामपुर रोड से नैनीताल/भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से जाएंगे।

■ कालाढूंगी रोड से नैनीताल/भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से जायेंगे।

■ वीकेंड के दौरान शनिवार और रविवार को इन सड़काें पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed