{"_id":"65b872391f7b6c34260fe807","slug":"uttarakhand-news-two-people-died-due-to-gas-from-fireplace-in-nainital-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी... फिर दम घुटने से हुई दो मजदूरों की मौत; ऐसे घटी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी... फिर दम घुटने से हुई दो मजदूरों की मौत; ऐसे घटी घटना
Tue, 30 Jan 2024 09:21 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 30 Jan 2024 09:21 AM IST
सार
उत्तराखंड के नैनीताल में घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोये दो लोगों की गैस लगने से मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर है। बताया जा रहा है कि ये लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। इसके बाद कमरे में धुआं फैल गया, जिसमें दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल के मल्लीताल में घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोये दो लोगों की गैस लगने से मौत हो गई है। साथ ही एक की हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात मल्लीताल क्षेत्र में बदायूं के तीन मजदूर अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए। इस दौरान बंद कमरे में गैस लगने से तीनों की हालत बिगड़ गई। मजदूरों के परिजनों ने उनको संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जब सोमवार शाम तक भी मजदूरों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने ठेकेदार को फोन किया। जिसके बाद रात ही ठेकेदार हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचा। देर रात लगभग 12 बजे ठेकेदार मजदूरों के कमरे में पंहुचा तो कमरा अंदर से बंद था। बहुत आवाज देने के बाद भी जब मजदूरों ने कोई जवाब नहीं दिया तो दरवाजा तोड़ ठेकेदार अंदर घुस गया। जहां तीनों मजदूर मूर्छित अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: 19 साल के लड़के ने ले ली खुद की जान, फंदे पर लटका मिला युवक का शव; जानें घटना के समय कहा था भीम
विज्ञापन
Trending Videos
जिसके बाद ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को बीडी पांडे अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने बदायूं निवासी राजकुमार (21) व अवनेश (24) दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं साजहांपुर मोनन्दर (21) की हालत गंभीर होने पर उसको सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि अंगीठी की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हुई है। शवों को मोर्चरी में रख मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि अंगीठी की गैस लगने से दो मजदूरों की मौत हुई है। शवों को मोर्चरी में रख मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।