Uttarakhand: 19 साल के लड़के ने ले ली खुद की जान, फंदे पर लटका मिला युवक का शव; जानें घटना के समय कहा था भीम
बागेश्वर में रहने वाला नेपाल मूल का युवक रविवार की रात फंदे पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर नगर के चौरासी क्षेत्र में रहने वाला नेपाल मूल का युवक रविवार की रात फंदे पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई थी। रविवार की रात करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस को युवक की मौत होने की सूचना मिली।
कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के अनुसार नेपाल मूल का भीम बहादुर (19) पुत्र प्रेम सिंह परिवार के साथ नगर के चौरासी में रहता था। रविवार को उसकी रिश्तेदारी में जनेऊ संस्कार था। रात को वह खाना खाकर घर चला गया था। परिजनों ने रात में उसे लिंटर के सरिया में फंदे पर लटका हुआ देखा। परिवारजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये पढ़ें- Uttarakhand: सुसाइड नोट लिखकर गायब हुई महिला...फिर जो हुआ; उड़ गई पुलिस और परिजनों की नींद, जानें पूरा मामला
कोतवाल ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक के फंदे पर लटकने के कारणों का पता नहीं चला है।