फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: truck crushes delivery boy in Haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी में तेज रफ्तार ट्रक ने डिलीवरी बॉय को कुचला; मौके पर ही मौत

Mon, 29 Jan 2024 01:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

हल्द्वानी में डिलीवरी करके घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। वहीं बाइक में बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: truck crushes delivery boy in Haldwani
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिलीवरी करके घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं बाइक में बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


बैकुंठपुर शक्तिफार्म सितारगंज निवासी उदय (20) दुकानों में डिलीवरी का काम करता था। शनिवार दोपहर वह दुकानों में डिलीवरी देने के बाद अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान हराई खत्ता के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और वह ट्रक के नीचे आ गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: जेल से छूटे छात्र ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- आंत फटने के कारण होना पड़ा है भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीयों ने उसे एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उदय की एक साल पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed