फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student released from jail accuses police of assault in haldwani

Uttarakhand: जेल से छूटे छात्र ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- आंत फटने के कारण होना पड़ा है भर्ती

Mon, 29 Jan 2024 01:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 29 Jan 2024 01:24 PM IST
सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में तमंचे के साथ गिरफ्तार छात्र ने जेल से छूटने के बाद पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस की मार से उसकी आंत फट गई है। 

विज्ञापन
Student released from jail accuses police of assault in haldwani
पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में तमंचे के साथ गिरफ्तार छात्र ने जेल से छूटने के बाद पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस की मार से उसकी आंत फट गई है। गंभीर हालत के कारण वह सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। उसके पिता ने कोर्ट में केस करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


करायल जौलासाल निवासी विशाल बिष्ट एमबीपीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 20 जनवरी की रात चेकिंग के दौरान टीपी नगर चौकी प्रभारी एसआई सुशील जोशी और उनकी टीम ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। 21 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया था। विशाल के मुताबिक जेल में पहले ही दिन से उसके पेट में दर्द हो रहा था। गैस की दिक्कत समझकर उसने कुछ नहीं कहा। 27 जनवरी को उसके पिता भीम सिंह ने उसकी जमानत कराई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पंतनगर के काव्य महोत्सव में ऐसा क्या हुआ...कि हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम सिंह के मुताबिक घर आने के बाद उसे उल्टी और पेट दर्द की दिक्कत हुई। जब परिवार वाले उसे लेकर एसटीएच पहुंचे तो जांच में उसकी आंतें फटी होने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने पेट में ब्लीडिंग की बात भी कही। इसके चलते उसे भर्ती कराना पड़ा। विशाल और उसके पिता का आरोप है कि टीपी नगर में तैनात सिपाहियों ने चौकी में बंद कर उसे पीटा था। इसी कारण आंत फट गई।

टीपी नगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने कहा कि मजिस्ट्रेट के सामने युवक ने किसी भी तरह की मारपीट की बात नहीं कही थी। आरोप निराधार और झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed