{"_id":"6669873daf4aa7da6904fc64","slug":"uttarakhand-news-today-kumaon-news-2024-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Evening News: उत्तराखंड में आग ने फिर लोगों को डराया...मची भगदड़, बिजली ने भी रुलाया; पढ़िए कुमाऊं की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Evening News: उत्तराखंड में आग ने फिर लोगों को डराया...मची भगदड़, बिजली ने भी रुलाया; पढ़िए कुमाऊं की खबरें
Wed, 12 Jun 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:02 PM IST
सार
नैनीताल-हल्द्वानी रोड में रूसी बाईपास के अस्थाई पार्किंग स्थल के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। आग देख लोगों में हड़कंप मच गया। तेज गर्मी में रोडवेज डिपो की बसें धोखा दे रही हैं। अधिकतर रोडवेज की बसें रूट पर ब्रेकडाउन हो जा रही हैं। पढ़ें खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- नैनीताल-हल्द्वानी रोड में रूसी बाईपास के अस्थाई पार्किंग स्थल के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल में लगी आग जब दुकान और पर्यटन पुलिस चौकी तक पहुंची तो लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने वन विभाग व दमकल को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की ओर से पानी की बौछार करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
2- नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में जब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अचानक पहुंचे तो अध्यापकों में हड़कंप मच गया। स्कूल की व्यवस्थाएं जांचने के बाद दीपक रावत ने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया। साथ ही बच्चों से बातचीत की। इसके अलावा विद्यालय की समस्याओं के विषय में भी जाना।
PHOTOS: स्कूल पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जमीन पर बैठकर खाया खाना...बच्चों से की खूब गपशप; देखें तस्वीरें
PHOTOS: स्कूल पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जमीन पर बैठकर खाया खाना...बच्चों से की खूब गपशप; देखें तस्वीरें
3- बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बजेड़ी गांव के जंगल में लगी आग मंगलवार की दोपहर आबादी क्षेत्र से होते हुए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन में पहुंच गई। आग से विद्यालय के तीन कमरों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
PHOTOS: जंगल की आग से स्कूल में फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज जले, पांच तस्वीरों में देखिए नजारा
PHOTOS: जंगल की आग से स्कूल में फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज जले, पांच तस्वीरों में देखिए नजारा
4- तेज गर्मी में रोडवेज डिपो की बसें धोखा दे रही हैं। अधिकतर रोडवेज की बसें रूट पर ब्रेकडाउन हो जा रही हैं। गर्मी के कारण बसों के सेंसर पर असर पड़ रहा है जिसकी वजह से यात्रियों के साथ ही डिपो भी प्रभावित हो रहा है।
Roadways Bus: तेज गर्मी में धोखा दे रहीं रोडवेज बसें...यात्री बेबस, एक बार रीसेट करने की फीस 999 रुपये
Roadways Bus: तेज गर्मी में धोखा दे रहीं रोडवेज बसें...यात्री बेबस, एक बार रीसेट करने की फीस 999 रुपये
5- हल्द्वानी में भीषण गर्मी में ऊर्जा निगम की ओर से लिए जा रह छोटे-छोटे शटडाउन लोगों की परेशान बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को राजपुरा, उत्तर उजाला, बेलबाबा, पंचायतघर, लामाचौड़ के ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली जाती रही। गौजाजाली के अनस ने बताया कि कई बार दिन में बिजली जा रही है।
Haldwani: रुलाती बिजली...भीषण गर्मी में भी दिन से रात तक बार-बार जा रही लाइट, कटाैती से लोग परेशान
Haldwani: रुलाती बिजली...भीषण गर्मी में भी दिन से रात तक बार-बार जा रही लाइट, कटाैती से लोग परेशान