फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News Non-bailable warrant issued against BJP leader Mukesh Bora Accused of Misdeeds

Uttarakhand: भाजपा नेता मुकेश बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जमानत याचिका खारिज, जल्द गिरफ्तारी तय

Mon, 09 Sep 2024 10:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/लालकुआं
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/लालकुआं Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2024 10:51 PM IST
सार

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने एक सितंबर को लालकुआं पुलिस को दी तहरीर में मुकेश बोरा पर नियमित नौकरी करने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Non-bailable warrant issued against BJP leader Mukesh Bora Accused of Misdeeds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। इधर, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। अब उसकी गिरफ्तारी तय है।

विज्ञापन


लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने एक सितंबर को लालकुआं पुलिस को दी तहरीर में मुकेश बोरा पर नियमित नौकरी करने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि मुकेश ने महिला को काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक होटल के रजिस्ट्रर मं दोनों की एंट्री पाई गई है। पुलिस ने संबंधित रजिस्टर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटी बयान में भी महिला ने आरोप लगाया था कि मुकेश बोरा की उसकी 12 साल की बेटी पर भी बुरी नजर थी। नाबालिग के भी 164 के बयान दर्ज कराए गए तो उसने भी मां के आरोप को सत्य बताया। इस पर पुलिस ने मुकेश पर पॉक्सो भी लगा दिया। इस बीच मुकेश की ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे सोमवार को न्यायालय ने इस तर्क के साथ खारिज कर दिया कि पॉक्सो में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। लालकुआं सीओ का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। टीमें मुकेश बोरा की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा के कई करीबियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बोरा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी हिंसा: आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत अर्जी पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

बोरा की तलाश में दबिश, दुग्ध संघ के कर्मचारियों को उठाया

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस टीमों ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा। साथ ही आरोपी के करीबियों से पूछताछ के अलावा कुछ को जांच के लिए उठाया भी है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल ने बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के लिए बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश दी।

उसके नजदीकियों से पूछताछ शुरू की है। कहा कि जल्द ही पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस ने दुग्ध संघ के कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस मुकेश बोरा, उसकी पत्नी और करीबियों की सीडीआर निकाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed