फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Municipal Corporation Haldwani is struggling with lack of resources

Haldwani News: संसाधन के अभाव से जुझ रहा नगर निगम, 71 वाहनों से उठा रहा है कूड़ा; इतनी गाड़ियों की और जरूरत

Wed, 02 Oct 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Oct 2024 10:56 AM IST
सार

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सफाई के मामले में आगे बढ़ रहा है लेकिन संसाधन और बजट का अभाव दिक्कत बना हुआ है। नगर निगम के 60 वार्डों में 71 वाहनों से कूड़ा उठा रहा है। इसके बाद भी नए वार्डों में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन कूड़ा वाहन आ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Municipal Corporation Haldwani is struggling with lack of resources
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सफाई के मामले में आगे बढ़ रहा है लेकिन संसाधन और बजट का अभाव दिक्कत बना हुआ है। नगर निगम के 60 वार्डों में 71 वाहनों से कूड़ा उठा रहा है। इसके बाद भी नए वार्डों में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन कूड़ा वाहन आ रहे हैं। निगम में शामिल नए गांवों में मानकों के अनुसार सफाई कर्मी नहीं हैं। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए भी पर्याप्त अधिकारी नहीं हैं।

विज्ञापन

पांच लाख आबादी वाले नगर निगम में 60 वार्ड हैं। पुराने वार्ड, मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर है जबकि निगम में शामिल नए वार्डों में सफाई व्यवस्था औसत है। मुस्लिम बहुल इलाकों में सफाई व्यवस्था खराब है। जागरूकता के अभाव में लोग नाले-नालियों में कूड़ा डाल रहे हैं। इस कारण यहां आए दिन नाले-नालियां चोक हो जाती हैं। सभी वार्डों में नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन चलते हैं। नए वार्डों का दायरा बड़ा होने के कारण यहां वाहन एक दिन छोड़कर दूसरे दिन आते हैं।

विज्ञापन

चार करोड़ खर्च के बाद भी ट्रंचिंग ग्राउंड की स्थिति खराब
नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाने में दो साल में चार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके बाद भी ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़े से पटा हुआ है। कूडें का पहाड़ बनाने में नगर निगम प्रति महीने करीब 20 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद भी दुर्गंध से 35 हजार की आबादी परेशान है। उधर जाड़ों से लेकर गर्मियों तक ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगी रहती है। इससे गौलापार, गौजाजाली, इंदिरानगर और आसपास की 35 हजार की आबादी परेशान रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 लाख का जटायू फांक रहा धूल
नगर निगम कूड़ा उठाने से लेकर फेंकने तक के कार्य में मशीन का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। निगम ने सफाई के लिए विदेशों में चलने वाली एक मशीन ले ली। इसके लिए निगम ने 34 लाख रुपये खर्च किए लेकिन यह मशीन दो महीनों में ही खराब हो गई। अब नगर निगम की पार्किंग में यह मशीन धूल फांक रही है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मशीन पूरे भारत में फेल हो गई है। लेते समय इस बारे में नगर आयुक्त को बताया था लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।

ये है निगम के पास -

  • कूड़ा ढोने वाले वाहन और ट्रैक्टर ट्राली -71
  • जेसीबी एक
  • सफाई कर्मचारी- 1050
  • हल्द्वानी से प्रतिदिन कूड़ा निकलता है 150 मीट्रिक टन
  • हल्द्वानी को छोड़कर अन्य क्षेत्र से कूड़ा आता है 80 मीट्रिक टन

इन संसाधनों के लिए निगम ने शासन से मांगा है बजट -

  • जेसीबी 02
  • कूड़ा ढोने के छोटे वाहन 25
  • बड़े वाहन - 02
  • ट्रैक्टर-ट्राली - 02
  • पोकलेन - 01

 

नगर निगम लगातार सफाई व्यवस्था बेहतर करने के प्रयास कर रहा है। निगम के वार्डों का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण सफाईकर्मियों की कमी है। नए वार्डों में दो-दो कूड़ा उठाने वाले वाहनों की आवश्यकता है। बनभूलपुरा हिंसा में वाहन और जेसीबी जल गई थी। इन सभी के लिए शासन से बजट मांगा गया है।
-गणेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed