फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand news: Many women injured as vehicle overturns on Rudrapur National Highway-74

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसा, 18 लोग घायल, जानें कहां और कैसे हुआ एक्सीडेंट

Wed, 03 Jan 2024 12:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 12:13 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में महिलाओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Many women injured as vehicle overturns on Rudrapur National Highway-74
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेताें में मटर तोड़ने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटने से उसमें बैठे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में घायल 18 लोगों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे की वजह ओवरलोडिंग माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह गदरपुर के सुखशांतिनगर, नंदपुर, इस्लामनगर और कैशोगढ़ काॅलोनी में रहने वाले 35 मजदूर पिकअप में बैठकर मटर तोड़ने के लिए पंतनगर जा रहे थे। इनमें अधिकतर महिलाएं और लड़कियां थीं। नेशनल हाईवे पर महतोष मोड़ क्षेत्र में भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। 
विज्ञापन


हादसे में पिकप पर बैठे कईं मजदूर छिटककर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मजदूरों की चीखपुकार सुनकर राहगीरों के साथ ही ग्रामीण भी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने घायलों को 108 एंबुलेंस और वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: सुबह-शाम कोहरे के आगोश में उत्तराखंड, कुछ दूर देखना भी हुआ मुश्किल, जानें अपने शहर का हाल

घायलों में लीलावती (45), सोनम (14), पूर्णिमा (12), अन्नू (12) निवासी नंदपुर, हिमानी (15) निवासी आनंदपुर, रितु (18), शमारू (60), चांदमुनि (60), मनमोधी, सीताराम निवासी केशवगढ़, फरजाना, जैनब, बानो निवासी इस्लामनगर और सुशीला निवासी खेमपुर शामिल हैं। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद राम (45), लालवती (40), मुनिता (42) का प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में घायल काजल (09) निवासी नंदपुर के सिर पर गंभीर चोटें होने की वजह से उसका हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। एसपी सिटी मनोज सिटी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो चीजें सामने आएंगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed