फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand weather: fog in the morning and evening in uttarakhand

Uttarakhand Weather: सुबह-शाम कोहरे के आगोश में उत्तराखंड, कुछ दूर देखना भी हुआ मुश्किल, जानें अपने शहर का हाल

Wed, 03 Jan 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 12:09 PM IST
सार

Uttarakhand Wether News: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बीच कई शहर कोहरे के आगोश में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand weather: fog in the morning and evening in uttarakhand
उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में सुबह और शाम को छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। उत्तराखंड के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर शहरों में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है। रुद्रपुर, खटीमा में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, बागेश्वर, डीडीहाट, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में सुबह कड़ाके की ठंड के साथ ही धूप खिली। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।  वहीं, मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। 

विज्ञापन

वहीं, कड़ाके की ठंड, शीतलहर और गलन के चलते खटीमा, रुद्रपुर में मंगलवार सुबह जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए लोग बाहर कम ही निकले। खटीमा क्षेत्र का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खटीमा के झनकईया, नगरा तराई, मझोला, झनकट, चकरपुर आदि क्षेत्रों में तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक सड़कों पर गुजर रहे वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से भी सिर्फ खटीमा चौराहा, कंजाबाग चौराहा और ब्लॉक कार्यालय परिसर में ही अलाव की व्यवस्था की गई थी जिसके चलते दूसरे सार्वजनिक जगहों पर लोग ठिठुरते नजर आए। थारू जीआईसी खटीमा के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

ये पढ़ें- वाहन चालकों की हड़ताल का दिखा असर: 14 बसों में दिल्ली और पहाड़ के यात्रियों को किया रवाना, जानें और क्या हुआ
 

सुबह से शाम तक कोहरे की आगोश में रहा काशीपुर
कड़ाके की ठंड में सुबह से ही शहर और आसपास का इलाका कोहरे की चपेट में रहा जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप खिली जिससे बाजार में चहल-पहल नजर आई। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर पाला नजर आया। दुकानें भी देर से ही खुलीं। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने से सुबह चहल-पहल कम ही रही। लोग कई जगहों पर अलाव जलाते नजर आए।

दोपहर बाद हल्की धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की जिसके बाद सड़कों और बाजारों में लोगों की चहलकदमी नजर आई। शाम होते ही कोहरे ने शहर को फिर से अपने आगोश में ले लिया और ठंड बढ़ते ही लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं फल-सब्जी मंडी परिसर में आढ़तियों और किसानों के लिए अलावा की व्यवस्था की गई। मंडी सचिव आशा गोस्वामी ने बताया कि ठंड दिनों दिन बढ़ रही है। इसे देखते हुए मंडी में अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर निकायों की ओर से भी शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed