फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Lowest voting in 15 years on Nainital seat

Uttarakhand: नैनीताल सीट पर 15 साल में सबसे कम मतदान, वोट प्रतिशत कम होने के ये रहे प्रमुख कारण; जानें डिटेल

Sat, 20 Apr 2024 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:40 PM IST
सार

Uttarakhand: नैनीताल सीट पर 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष-2019 लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो इस संसदीय सीट पर मतदान 7.70 प्रतिशत घट गया है। इस साल पिछले 15 सालों में सबसे कम मतदान हुआ। वोटिंग कम होने के पीछे विशेषज्ञ कई कारण बता 
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Lowest voting in 15 years on Nainital seat
nainital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष-2019 लोकसभा चुनाव से तुलना करें तो इस संसदीय सीट पर मतदान 7.70 प्रतिशत घट गया है। इस साल पिछले 15 सालों में सबसे कम मतदान हुआ। वोटिंग कम होने के पीछे विशेषज्ञ कई कारण बता 
विज्ञापन

रहे हैं। 

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर ऊधम सिंह नगर जिले की नौ और नैनीताल जिले की पांच विधानसभा आती हैं। इस संसदीय सीट पर 20,15,809 मतदाता हैं। संसदीय सीट पर बने 2329 पोलिंग बूथ पर लोगों ने मतदान किया। शाम पांच बजे तक संसदीय सीट पर 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संसदीय सीट पर नैनीताल विधानसभा सीट पर सबसे कम 50.24 और सितारगंज में सबसे अधिक 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कांग्रेस-भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तराखंड के वोटरों में नहीं भर पाए उत्साह, ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिले की बात करें तो यहां पर 50 पोलिंग बूथ ऐसे थे जहां पर मत प्रतिशत पचास प्रतिशत से कम रहता है। ऐसे में चुनाव में मत प्रतिशत को 75 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य रखा गया। चकाचक बूथ बनाने के साथ बुजुर्ग व दिव्यांग जनों को घर से लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई थी लेकिन 61 प्रतिशत का आंकड़ा किसी भी विधानसभा में नहीं पहुंचा है। चुनाव प्रचार के समय जनप्रतिनिधियों और स्टार प्रचारकों की मतदान की अपील भी काम नहीं आई। पिछले लोकसभा चुनाव में नैनीताल- ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर मतदान प्रतिशत 68.83 रहा था। 

वोट प्रतिशत कम होने के ये रहे प्रमुख कारण

  • चुनाव के प्रति वोटरों की रुचि कम होना
  • स्थानीय मुद्दों की कमी
  • प्रत्याशियों को लेकर क्रेज कम होना
  • युवाओं का नौकरी के लिए बाहर होना
  • मौसम का थोड़ा प्रतिकूल होना
  • विवाह समारोह 


नैनीताल-यूएसनगर सीट पर वोटिंग का ब्योरा
वर्ष         मत प्रतिशत
2004         48.87
2009         58.65
2014         68.00
2019         68.83
2024        61.75

पुरुषों ने किया अधिक मतदान
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर संसदीय सीट पर 1047118 पुरुष और 968636 महिला मतदाता हैं। इसमें 641871 पुरुष और 590569 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 61.29 और महिलाओं का प्रतिशत 60.96 
रहा है।

कालाढूंगी: बहिष्कार की चेतावनी के बाद कम पड़े वोट
कालाढूंगी विकास खंड कोटाबाग के सूरपुर में लगने वाले एथेनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामसभा रतनपुर के गांव देवीपुरा, रतनपुर, नारीपुर, हरिपुर, करमपुर, सगतपुर के नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। जिसके मद्देनजर राउमावि देवीपुरा में इन गावों के बने दो मतदान केंद्रों पर पिछले चुनाव के मुकाबले मत प्रतिशत कम रहा। यहां बूथ संख्या 52 पर कुल 977 मतों में से 209 (21.4%) मत ही पड़े जबकि बूथ संख्या 53 पर कुल 515 मतों में से 137 (26.6%) लोगों ने मतदान किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed