फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Lawyers angry over shifting of Uttarakhand High Court bench

Uttarakhand: हाईकोर्ट की बेंच शिफ्ट करने से वकीलों में उबाल, अधिवक्ता बोले- इससे होगी बड़ी समस्या, जताया विरोध

Fri, 10 May 2024 11:30 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 10 May 2024 11:30 AM IST
सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश भेजने के मौखिक आदेश देने के अगले दिन बृहस्पतिवार को कुमाऊंभर के अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का अलग-अलग तरीके से विरोध जताया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Lawyers angry over shifting of Uttarakhand High Court bench
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश भेजने के मौखिक आदेश देने के अगले दिन बृहस्पतिवार को कुमाऊंभर भर के अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का अलग-अलग तरीके से विरोध जताया। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम से मुलाकात की और हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का विरोध किया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे। यहां बार एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर पंत के नेतृत्व में बार पदाधिकारी सीएम से मिले। उन्होंने सीएम से कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य है, यहां हाईकोर्ट की दो बेंच बैठाने का कोई औचित्य नहीं है। कहा कि दो बेंच होने से वादकारियों और वकीलों के लिए समस्या उत्पन्न हो जाएगी। उधर पदाधिकारियों ने जजी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर बनाने की मांग भी रखी। इस दौरान हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सचिव मोहन बिष्ट, उपाध्यक्ष सुनील पुंडीर, कार्यकारिणी सदस्य पंकज कब्डवाल, ललित जोशी सहित कई बार एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट की एक बेंच को ऋषिकेश में शिफ्ट करने को लेकर विरोध, लोगों में गुस्सा; जानिए वकीलों की राय
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने हाईकोर्ट की एक बैंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने के मौखिक आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ऐसे तो भविष्य में दो सचिवालय बनाने की मांग भी उठेगी। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि दो बेंच बनाया जाना राज्य को दो भागों में बांटने की कोशिश होगा। जगमोहन चिलवाल, तरुण पंत, मोहन पाठक, नीरज पंत, अनिता बर्गली, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, भुवन तिवारी, बृज मोहन सिजवाली, डॉ. केदार पलड़िया व दीपक रौतेला का कहना है कि राज्य को दो भागों में बांटने की साजिश हो रही है। उन्होंने स्थायी राजधानी, निदेशालय गैरसैंण में स्थापित कराने की मांग की है।

रामनगर में आज प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता
रामनगर बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को अध्यक्ष ललित मोहन तिवारी की अध्यक्षता में  आपात बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश में स्थापित किए जाने का विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार को रामनगर बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक में जगदीश मासीवाल, सुरेश नैनवाल, राजेन्द्र सिंह लटवाल, ललित मोहन जोशी, ललित पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव संतोष देवरानी ने की। 

उधर, हाईकोर्ट की एक बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने की चर्चाओं के बीच क्षेत्रीय विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। विधायक ने हाईकोर्ट बार, स्थानीय व्यवसायियों एवं अन्य हितधारकों की भावनाओं के अनुरूप ही निर्णय लेने की मांग की। 
विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने भी हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों की इच्छा के अनुरूप कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बेंच शिफ्ट करने के बयान से आक्रोश
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 8 मई को हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश में खोलने के लिए शासन से इस मामले में रिपोर्ट देने के मौखिक निर्देश दिए थे। इस खबर से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भारी नाराज दिखे। अधिवक्ताओं ने सभा में कहा कि हाइकोर्ट की बेंच अन्यत्र नहीं बनाने के लिए जो भी प्रयास करने होंगे किए जाएंगे। मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागणों से हाईकोर्ट के लिए जगह का नाम प्रस्तावित करने को कहा था। इसलिए इस मुद्दे पर शुक्रवार को भी सभा में विचार विमर्श जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed