फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: kumaon top news

TOP NEWS: उत्तराखंड में यहां पलटी श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी...कई घायल, प्रदेश में और सताएगी गर्मी; पढ़ें खबरें

Tue, 21 May 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 May 2024 04:58 PM IST
सार

Kumaon News: पूर्णागिरि जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी जिसमें  18 लोग सवार थे। अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Uttarakhand News: kumaon top news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- पिथौरागढ़ हाइवे पर ककराली गेट के पास श्रद्धालुओं से भरा मैक्स वाहन ओवर टेक करने के प्रयास में रेलिंग से टकराकर सड़क में पलट गई। इससे सवारियों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों ने तत्काल घायलों को वाहन से निकाला। नौ घायलों काे उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों टीम घायलों के इलाज में जुटी रही। सभी श्रद्धालु यूपी के जिला कासगंज के आपस में रिश्तेदार और परिचित हैं।
विज्ञापन

टनकपुर: पूर्णागिरि जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पलटी, चारों ओर मची चीख पुकार; नौ घायल...18 लोग थे सवार
विज्ञापन

 

2- राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गोरापड़ाव क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान बाधक बन रहे भवन एवं दुकान को स्वामियों ने मुआवजा लेने के बावजूद निर्माण कार्यों को नहीं हटाया। सोमवार को जब राजस्व अधिकारी संबंधित लोगों को निर्माण कार्य को हटाने संबंधी नोटिस तामील कराने पहुंचे तो राजस्व अधिकारियों के सामने ही एक भवन स्वामी ने नोटिस फाड़कर फेंक दिया। बाद में प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो दुकानें एवं दो भवनों को ध्वस्त कर दिया।
हल्द्वानी में चला बुलडोजर: दो घर और दुकानें तोड़ीं, भवन स्वामी ने राजस्व अधिकारियों के सामने फाड़ दिया नोटिस
 

3- अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। तब तक मैदानी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में और सताएगी गर्मी, 20 जून तक 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान; बारिश की संभावना कम
 
विज्ञापन

4- हाईकोर्ट को कुमाऊं से गढ़वाल शिफ्ट किए जाने की कवायद के बीच युवा, छात्र और लॉ विद्यार्थी भी मुखर हो गए हैं। उनका की कहना है कि हाईकोर्ट कुमाऊं से अन्यत्र शिफ्ट कतई नहीं किया जाना चाहिए। अगर नैनीताल से शिफ्ट किया जाना जरूरी ही है तो इसे हल्द्वानी, रामनगर या ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं किया जाना चाहिए। कइयों का कहना है कि कुमाऊं से अगर हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ तो रोजगार भी शिफ्ट हो जाएगा, जो कुमाऊं के साथ गलत होगा। सभी का मत है कि जगह की कमी के कारण हाईकोर्ट को यहां से गढ़वाल शिफ्ट करना सही नहीं है, जगह तो कुमाऊं में भी कम नहीं है। नैनीताल में अगर जगह नहीं है तो ऊधमसिंह नगर में हाईकोर्ट के लिए पर्याप्त जगह है।
Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट, जगह की कमी का हवाला देकर HC को शिफ्ट करना सही नहीं
 

5- आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन संबंधित रूट पर सड़क से लेकर स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन समेत कई क्षेत्र हैं जहां पर सुविधाओं को बढ़ाने की दरकार है। यह कमी पर्यटकों की परीक्षा ले सकती है। 
Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा नहीं आसान...शिव भक्तों की हो सकती है परीक्षा, जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed