दर्द: काम समझने से पहले हो जाता है IFS दंपती का तबादला, पति का दो साल में छह बार तो पत्नी का चार बार ट्रांसफर
Haldwani News: हल्द्वानी वन विभाग में 11 मार्च को आईएफएस के स्थानांतरण हुए हैं। डीएफओ कुंदन कुमार का फिर स्थानांतरण हुआ है। दो साल में उनका यह छठा स्थानांतरण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी वन विभाग में 11 मार्च को आईएफएस के स्थानांतरण हुए हैं। डीएफओ कुंदन कुमार का फिर स्थानांतरण हुआ है। दो साल में उनका यह छठा स्थानांतरण है।
डीएफओ कुंदन कुमार पहले हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात थे, यहां से उन्हें करीब दो साल पहले वन अनुसंधान भेजा गया। इसके बाद तराई पश्चिम वन प्रभाग में नई तैनाती दी गई। फिर उनका स्थानांतरण रामनगर वन प्रभाग में किया गया। कुछ समय बाद वहां से फिर से वन अनुसंधान में भेजा गया। यहां कुछ महीनों बाद ही टौंस वन प्रभाग में डीएफओ पद पर भेजा गया। अब एक बार फिर से वन अनुसंधान में नई तैनाती दी गई है। डीएफओ अभिलाषा का भी दो साल में चार बार स्थानांतरण हुआ है।
ये पढ़ें- Rudrapur: कुमाऊं DIG के सामने बड़ा हादसा, टियर गैस गन का शेल फटा; एसएसपी मंजुनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा जख्मी
फारेस्ट ट्रेनिंग अकादमी को दो अधिकारी मिले
फारेस्ट ट्रेनिंग अकादमी में लंबे समय से फैकल्टी और अधिकारियों की कमी चल रही थी, बीच में फैकल्टी की कमी को दूर किया गया गया था मगर अकादमी में अपर निदेशक, सहायक निदेशक के पद रिक्त चल रहे हैं। अब शासन ने एक वन संरक्षक और एक उप वन संरक्षक को अकादमी में तैनाती का आदेश जारी किया है। फारेस्ट ट्रेनिंग अकादमी निदेशक डॉ. तेजस्विनी पाटिल कहती हैं कि अधिकारियों के आने से अकादमी के कामकाज को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।
एक साथ दो जगह की जिम्मेदारी संभाल रहे अफसर
हाल में वन विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण होने से केवल पश्चिम वृत्त के अधीन एक प्रभाग में ही डीएफओ की कमी दूर हो सकी है। तराई पूर्वी वन प्रभाग पद पर तैनात रहे संदीप कुमार बीते दिनों प्रति नियुक्ति पर दूसरे राज्य में चले गए थे। इसके बाद संबंधित डिविजन का कामकाज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु देख रहे थे, अब डीएफओ हिमांशु का स्थानांतरण तराई केंद्रीय वन प्रभाग से तराई पूर्वी वन प्रभाग में कर दिया गया है।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग में बागेश्वर डीएफओ का दायित्व संभाल रहे यूसी तिवारी को भेजा गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग में डीएफओ का पद दिसंबर से खाली चल रहा है, यहां का चार्ज डीएफओ चंपावत के पास है। यहां पर किसी भी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। रामनगर डीएफओ के पास भी दो चार्ज हैं, वे डीएफओ रामनगर के साथ ही उप निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।