{"_id":"664871897503d9eff8018b5d","slug":"uttarakhand-news-canter-caught-fire-near-ranibagh-haldwani-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख चिल्लाते रहे लोग; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख चिल्लाते रहे लोग; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
Sat, 18 May 2024 02:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 May 2024 02:51 PM IST
सार
हल्द्वानी के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग का गोला बना कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी के रानीबाग चुंगी के पास एक कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कैंटर से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital Forest Fire: बारिश के बाद फिर से धधकने लगे जंगल...रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह बुझाई जा सकी आग
विज्ञापन
रानीबाग चुंगी के पास कैंटर संख्या यूके 04-सीबी 5277 मे अचानक आग लग गई। चालक प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी सिरकोट बैजनाथ आग में झुलसा है। कैंटर ट्रांसपोर्ट से सामान और ईंट लेकर थराली जा रहा था। कैंटर में आग लगने की वजह से रानीबाग रोड में दोनों ओर जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन