{"_id":"66275c22e51adf49710c401d","slug":"fire-broke-out-in-the-forest-of-nainital-uttarakhand-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Fire: नैनीताल जाने वाले हो जाएं सावधान, आग से धधक रहे यहां के जंगल, पारा बढ़ा...लाचार नजर आ रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Fire: नैनीताल जाने वाले हो जाएं सावधान, आग से धधक रहे यहां के जंगल, पारा बढ़ा...लाचार नजर आ रहा विभाग
Tue, 23 Apr 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:30 PM IST
सार
उत्तराखंड के नैनीताल में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का कहर भी बढ़ता जा रहा है। जिससे वन संपदा आग में स्वाहा हो रही है। वहीं, आग का धुंआ नैनीताल से लगी घाटी में फैला हुआ है जिससे कि लोगों की आंखों में जलन हो रही है।
विज्ञापन
forest fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का कहर बढ़ता जा रहा है जिससे कि अमूल्य वन संपदा आग में स्वाहा हो रही है। वहीं बड़े पैमाने पर लगी आग का धुंआ नैनीताल से लगी घाटी में फैला हुआ है जिससे कि आंखों में जलन और विभाग के संसाधन भी आग के आगे लाचार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
नैनीताल वन विभाग मनोरा रेंज में चरता, वीरभट्टी, भुजियाघाट, चोपड़ा, दोगांव, रिया, बेलूवाखान, बल्दियाखान, ताकुला से सटे हुए इलाकों में कई स्थानों पर बीते दिनों से आग लगी हुई है। जिसका धुंआ पूरे इलाके में फैला हुआ है। अधिकांश वन क्षेत्र में चीड़ की पत्तियां ' पिरुल' और लंबे समय से बारिश न होने से सुखी झाड़ियां आदि से आग बेकाबू होकर फैल रही है।हालांकि विभाग द्वारा आग को नियंत्रित करने के लिए कई दल लगा रखे है, लेकिन आग के कहर के आगे सब निष्फल हो रहे है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- दो सगे भाइयों की मौत: ...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जीप से छिटककर पेड़ पर अटका दिखा ढोल; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि अधिकांश स्थानों में आग की तीव्रता कम हो गई है और अधिकांश स्थानों में आग पर लगभग नियंत्रण किया जा चुका है।