फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: 10 lakh fine on resort operator in haldwani

Haldwani News: रिजॉर्ट संचालक पर 10 लाख का जुर्माना, 1.50 करोड़ की बिक्री का मामला पकड़ा; ऐसे की गई कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2024 03:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Feb 2024 03:12 PM IST
सार

विशेष अनुसंधान इकाई हल्द्वानी की टीम ने रामनगर स्थित रिजॉर्ट पर छापा मारा। टीम ने अभिलेखों में छिपायी गयी 1.50 करोड़ की बिक्री का मामला पकड़ा है और संचालक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 10 lakh fine on resort operator in haldwani
हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

विशेष अनुसंधान इकाई हल्द्वानी की टीम ने रामनगर स्थित रिजॉर्ट पर छापा मारा। टीम ने अभिलेखों में छिपायी गयी 1.50 करोड़ की बिक्री का मामला पकड़ा है और संचालक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

टीम ने अपर आयुक्त, राज्य कर कुमाऊं जोन राकेश वर्मा और संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान इकाई रोशन लाल के निर्देश पर रिजॉर्ट पर छापा मारा। टीम को पता चला कि रिजॉर्ट स्वामी की ओर से काणाताल टिहरी में भी व्यवसाय किया जा रहा है और उसकी बिक्री भी घोषित नहीं की जा रही थी। टीम ने व्यापारी को अघोषित बिक्री घोषित करने के निर्देश देते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: रिजॉर्ट संचालक पर 10 लाख का जुर्माना, 1.50 करोड़ की बिक्री का मामला पकड़ा; ऐसे की गई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों अनुसंधान इकाई ने रामनगर के ही अन्य रिजॉर्ट पर छापा मारकर 50 लाख रुपये की करापवंचित बिक्री और टेलीकॉम सर्विसेज से जुड़ी फर्म पर छापा मारकर 6.50 करोड़ रुपये की कर बिक्री चोरी भी पकड़ी थी।

संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान इकाई रोशन लाल ने बताया कि जीएसटी नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। करापवंचन में लिप्त व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed