{"_id":"661027e2e1488cc5ff0f684d","slug":"uttarakhand-nainital-news-ranger-suspended-for-molesting-female-forest-inspector-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोप में रेंजर निलंबित, कालागढ़ टाइगर रिजर्व में किया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोप में रेंजर निलंबित, कालागढ़ टाइगर रिजर्व में किया संबद्ध
Fri, 05 Apr 2024 10:05 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:05 PM IST
सार
Uttarakhand News: रेंज में तैनात महिला वन दरोगा ने आरोप लगाया था कि ढेला रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने नशे की हालत में उनके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
इस्तीफा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में तैनात महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रेंजर अजय कुमार ध्यानी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक की ओर से की गई है। निलंबन के दौरान रेंजर कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
29 मार्च को ढेला रेंज में तैनात महिला वन दरोगा ने आरोप लगाया था कि ढेला रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने नशे की हालत में उनके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें कीं। महिला वन दरोगा ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। प्रखंड वन संरक्षक (हॉफ) ने अपने आदेश में कहा कि जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Leopard Terror: श्रीनगर में घर के आंगन से सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, बुरे हाल में मिली मासूम
विज्ञापन
सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि यह गंभीर प्रकरण है, जिसकी जांच कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की आंतरिक परिवाद समिति की ओर से की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों और समिति की संस्तुति के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, ताकि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।