फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Foundation Day celebrated with simplicity in haldwani

Uttarakhand Foundation Day: हल्द्वानी मे सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, शहीद आंदोलनकारियों को किया याद

Sat, 09 Nov 2024 07:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Nov 2024 07:55 PM IST
सार

25वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम जिले भर में सादगी से मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

विस्तार

 

विज्ञापन

25वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम जिले भर में सादगी से मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रशासन और कुछ संस्थाओं ने अलग अलग स्थानों पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। स्कूलों में देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद दायित्व धारी डा. अनिल डब्बू, दिनेश आर्या और सुरेश भट्ट ने राज्य आंदोलनकारियों हुकुम सिंह कुंवर, जगमोहन चिलवाल, खड़क सिंह बग्डवाल, भास्कर बृजवासी, देवकी शर्मा, पंकज सुयाल, दीपक रौतेला, महेश सुयाल समेत 50 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। बाद में गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने राज्य गठन के बाद से अब तक की उपलब्धियां गिनाई तो कुछ ने कहा कि 24 साल बीतने के बाद भी शहीदों के सपनों का राज्य हमें नहीं मिला है। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

एमबीजीपीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। तत्पश्चात प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी के निर्देशन में मनोविज्ञान विभाग में आयोजित बौद्धिक सत्र को प्रो. रितु मित्तल, डॉ. आरके मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरन कर्नाटक, डॉ. राकेश कुमार ने संबोधित किया। अतुल सिंह ने राज्य स्थापना दिवस थीम पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डा. कमला तिवारी, डा. मीना त्रिपाठी, डा. भुवन चंद्र मेलकानी, डीगर नगदली, कंचन आर्य, पूजा रावत, ईशा मेहरा, चंदन सिंह, नीरज सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय नियमित शिविर आयोजित किया। प्राचार्य प्रो. एके श्रीवास्तव ने अल्मोड़ा बस हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और स्थापना दिवस को सादगी से मनाने का आह्वान किया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि बौद्धिक सत्र में योग प्रशिक्षिका डॉ. ज्योति चुफाल ने छात्राओं को योग से निरोगी रहने के गुर सिखाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के खिमेश पनेरू ने महिला सुरक्षा के बारे में बताया।

वहीं दूसरी ओर गृह विज्ञान विभाग के सहयोग से एनएसएस, नमामि गंगे, एनसीसी एवं रेंजर दल ने संयुक्त रूप से राज्य के भोज्य पदार्थों से संबंधित मेले का आयोजन किया। गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. विद्या कुमारी ने कहा कि मेले का उद्देश्य परंपरागत भोजन के प्रति रुचि विकसित करना है। इस मौके पर मेला समन्वयक डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. हिमानी, डॉ. प्रभा साह, चंद्रशेखर मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत ने किया।

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्यारी जन्मभूमि मेरो पहाड़ कुमाऊँनी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 11वीं कक्षा की माही जोशी व 12वीं की मानस पचई ने लोक पर्वो की जानकारी दी। 10वीं की छात्रा युक्ति जोशी ने राज्य की सांस्कृतिक, राजनैतिक व नैसर्गिक सुंदरता व उसके महत्व की जानकारी दी। 11वीं के हर्षवर्धन बिष्ट ने कुमाऊँनी कविता प्रस्तुत की। संचालन 12वीं कक्षा की छात्रा कोमल आर्यन ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कॉर्डिनेटर प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने दमुआढूंगा स्थित आश्रय सेवा समिति में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को फल व मिठाई आदि बांटे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगलटिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट, सीमा बत्रा, संजय त्यागी, प्रताप जोशी आदि मौजूद रहे। सरबती देवी मैमोरियल ट्रस्ट ने राज्य स्थापना दिवस पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में समाज सेवी ड़़ॉ. रेनू शरण, डा. दयाल शरण, संयुक्त निदेशक मत्स्य ड़ॉ राजेश राठौर, विध्या बेन, मनोज नौटियाल, मीना राणा मौजूद रहे।

सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से स्थापना दिवस के मौके पर एक वैंकट हाल में प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों हुकुम सिंह कुंवर, बृजमोहन सिजवाली, कैलास पाठक, पंकज सुयाल, मोहन पाठक व मोहन चंद्र तिवारी को बैच, पटका, शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की निर्णायक दीक्षा पंत पांडे व कौशल्या जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, ज्ञानेद्र जोशी, कमल जोशी, आरपी पांडे, हेमा जोशी, गीता बेलवाल, भावना जोशी, पूजा पंत उपस्थित रहे। संचालन मंजू सनवाल ने किया। कमलुवागांजा रोड स्थित लक्ष्य इंटरनेशल स्कूल में भी राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर प्रबंधक मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

राज्य आंदोलनकारियों ने धरना देकर पूछे सरकार से कई सवाल
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति से जुड़े लोगों ने यहां बुद्ध पार्क में धरना दिया। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार से कई सवाल किए। कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना होगा।

वक्ताओं ने सवाल किया कि 24 साल बीतने के बाद भी गैरसैण को स्थाई राजधानी क्यों नहीं बनाया गया? राज्य गठन के बाद नेताओं और अधिकारियों की संपत्ति एकाएक कैसे बढ़ गई? पहाड़ के मरीज आज भी इलाज के लिए डोली के सहारे क्यों हैं? गांवों तक सड़क क्यों नहीं पहुंचाई जा रही? पलायन क्यों नहीं रूका? भू-कानून कब लागू होगा? वक्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे के कारोबार पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि रातों रात धन्नासेठ हुए अधिकारियों के अलावा जिन पुलिस अधिकारियों के क्षेत्र में नशा बढ़ रहा है उनकी जांच कराई जाए। धरना प्रदर्शन में समिति जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन तिवारी, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, दिनेश बलूटिया, भुवन जोशी, तारा कोरंगा, प्रदीप सिंह, भगवती व धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed