फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand football team has entered the finals by defeating Delhi in 38th national games

National Games: जीत के जुनून की खातिर चोट का दर्द भूले निर्मल, पेनल्टी में उत्तराखंड के लिए किया पहला गोल

Thu, 06 Feb 2025 03:40 PM IST
हीरा मेहरा अभिषेक सिंह
अभिषेक सिंह Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Feb 2025 03:40 PM IST
सार

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को हराकर उत्तराखंड की फुटबाल टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इतिहास में ऐसा पहले बार हुआ है, जब उत्तराखंड की टीम राष्ट्रीय खेलों में फुटबाल में फाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन
Uttarakhand football team has entered the finals by defeating Delhi in 38th national games
गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फुटबाल के सेमीफाइल में जीत के बाद जश्न मनाते उत्तराखंड के ख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के खिलाड़ी जब बुधवार को राष्ट्रीय खेल के सेमीफाइनल मुकाबले में उतरे तो उन पर उम्मीदों का दबाव था। गोवा पर 4-1 से जीत दर्ज कर सेमी में पहुंचे लड़कों को यहां भी जीत से कम कुछ भी मंजूर न था। गौला से आतीं सर्द हवाएं भी उनके जोश को ठंडा नहीं कर पाई। जीत का जुनून ही ऐसा था कि देवलचौड़ के निर्मल को चोट लगने का अहसास तक नहीं हुआ।

विज्ञापन


एतिहासिक जीत के बाद निर्मल ने कहा कि बुधवार को जब दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरे तो दिमाग में जीते बिना नहीं लौटने की बात की चल रही थी। मैच के दूसरे हाफ में खिलाड़ी से टकराने के बाद उनकी आंख के ऊपर से खून बहने लगा। उस समय मैच बड़े नाजुक मोड़ पर था, ऐसे में उन्हें चोट का अहसास तक नहीं हुआ। चोटिल होने के बावजूद उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल दागा। मैच के बाद उनकी पलक पर तीन टांके आए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कप्तान 'शंशाक राणा भी चोटिल हो गए थे मगर सब स्टिट्यूट ने बेहतर खेल दिखाया।
विज्ञापन


स्कोर बराबर होने से दर्शकों में आश्चर्य
मैच के 64वें मिनट पर तकनीकी दिक्कत के कारण बोर्ड पर स्कोर 1-1 हो गया जबकि उत्तराखंड ने तब तक एक भी गोल नहीं किया था। करीब दो मिनट तक यह स्कोर बना रहा। इससे कुछ देर के लिए दर्शक आश्चर्य में पड़ गए और हूटिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद स्कोर सही (1-0) कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद छलक गए खुशी के आंसू
छह हजार से अधिक दर्शकों के बीच दो घंटे चले मुकाबले में जीत के बाद उत्तराखंड के उप कप्तान अभिषेक रावत भावुक हो गए। मैदान पर ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। शैलेंद्र सिंह नेगी ने जीत में दर्शकों का भी बड़ा योगदान बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed