फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Adi Kailash Yatra For the first time devotees will be able to doh Yatra from Tanakpur also

Adi Kailash Yatra: पहली बार टनकपुर से भी श्रद्धालु कर पाएंगे आदि कैलाश की यात्रा, 13 मई से होगी शुरू

Sun, 24 Mar 2024 12:19 PM IST
अलका त्यागी हरीश चंद्र पांडे, भीमताल (नैनीताल)
हरीश चंद्र पांडे, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2024 12:19 PM IST
सार

इस साल केएमवीएन की ओर से टनकपुर से सड़क मार्ग से कुमाऊं मंडल को पूर्ण रूप से आदि कैलाश यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Adi Kailash Yatra For the first time devotees will be able to doh Yatra from Tanakpur also
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने जा रहा है। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं।

विज्ञापन


आदि कैलाश यात्रा के लिए 210 श्रद्धालुओं ने की बुकिंग
आदि कैलाश यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने कुमाऊं मंडल विकास निगम में बुकिंग कराई है। इसमें टनकपुर से आदि कैलाश के लिए पांच बुकिंग हुुई है। पिछले साल 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश की यात्रा की थी।
विज्ञापन


Holi 2024: उत्तराखंड में यहां भक्तों ने खेली भस्म की होली, जयकारों से गूंजी भोलेनाथ की नगरी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम से आठ और टनकपुर से 5 दिन में होगी यात्रा
केएमवीएन की ओर काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा आठ दिन में पूर्ण होती है। इससे श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर समेत अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जाते हैं लेकिन पहली बार इस साल टनकपुर से सड़क यात्रा से श्रद्धालु चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की यात्रा पांच दिन में कर पाएंगे। टनकपुर से यात्रा करने पर तीन दिन का समय बचेगा।

हेली सेवा के अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद
आदि कैलाश यात्रा को इस बार हेली सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशन पर अप्रैल से श्रद्धालु पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश, ओम पर्वत के हवाई दर्शन सेवा से कर सकेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और केएमवीएन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

आदि कैलाश यात्रा 13 मई से शुरू होने जा रही है। पहली बार टनकपुर से भी सड़क यात्रा से श्रद्धालु आदि कैलाश की यात्रा कर पाएंगे। अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने बुकिंग कराई है। पर्यटन सचिव के निर्देश पर यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। केएमवीएन का प्रयास रहेगा की आदि कैलाश यात्रा को बेहतर बनाया जा सके।
- डॉ.संदीप तिवारी, प्रबंधक, केएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed