फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UTET forms to be filled by July 28

28 जुलाई तक भरे जायेंगे यूटीईटी के फार्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
UTET forms to be filled by July 28
28 जुलाई तक भरे जाएंगे यूटीईटी के फॉर्म
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय के अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूटीईटी सितंबर अंतिम सप्ताह में होगी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर यूटीईटी प्रथम और द्वितीय के लिए एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई रात 12 बजे तक है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित अंतिम तिथि और समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदक के पास मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर एक ही आवेदक का पंजीकरण एवं आवेदन स्वीकार होगा। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
उत्तराखंड टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ह्वद्मह्वह्लद्गह्ल.ष्शद्व पर जाएं। होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर लॉग-इन करें। संबंधित जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। फीस जमा करके सबमिट पर क्लिक करें। उम्मीदवार रसीद की मूल प्रति अपने पास रख सकते हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए एक पेपर का परीक्षा शुल्क 600 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये है। एससी, एसटी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए एक परीक्षा का शुल्क 300 और दोनों परीक्षाओं का आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed