फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ureda Project in Pithauragarh

12 सालों से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बन रही जल विद्युत परियोजनाओं को अब नहीं बना सका उरेडा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ureda Project in Pithauragarh
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल जहां भारतीय सीमा से सटे गांवों का तेजी से विकास कर रहे हैं, वहीं अपने यहां 12 वर्ष बाद भी जल विद्युत परियोजनाओं की रफ्तार धीमी है। तिब्बत में चीन पहले ही बिजली, पानी, सड़क-संचार सुविधाएं पहुंचा चुका है। नेपाल भी भारतीय सीमा से सटे अपने गांवों में तेजी से विकास कर रहा है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित बूंदी गांव में करीब एक करोड़ 55 लाख 30 हजार की लागत से 50 किलोवाट की जल विद्युत परियोजना का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इन कार्यों की रफ्तार भी सुस्त
-रांगकांग गांव में करीब दो करोड़ तीन लाख की लागत से बन रही 50 किलोवाट जल विद्युत परियोजना का कार्य 10 सालों में सिर्फ 75 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। यहां सिविल वर्क पूरा करने के बाद मशीन स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नागलिंग में 150.23 लाख की लागत से बन रही 25 किलोवाट जल विद्युत परियोजना का कार्य भी अधूरा है।
भारत के अंतिम गांव कुटी में 60 प्रतिशत काम पूरा
पिथौरागढ़। चीन सीमा से लगे भारत के अंतिम गांव कुटी के लिए बन रही 50 किलोवाट जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। हालांकि परियोजना से जुड़ा सामान धारचूला पहुंच गया है। संवाद
सोलर पैनल से उजाला करने के लिए मजबूर हैं लोग
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा से लगे गांवों के लोग अपने घरों में सोलर पैनल से उजाला करने के लिए मजबूर हैं। मौसम खराब होने के कारण सोलर पैनल से जुड़ीं बैट्रियां चार्ज नहीं हो पातीं हैं जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ती है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बनाई जा रही जल विद्युत परियोजनाओं के शेष कार्यों को पूरा किया जा रहा है। उच्च हिमालयी गांवों में सामान पहुंचाना चुनौती है। -एमएस रावत, परियोजना अधिकारी, उरेडा पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed